- Hindi News
- नगर कौंसिल चुनावों में इस बार 13 की बजाए 15 वार्डों में चुनाव होंगे
नगर कौंसिल चुनावों में इस बार 13 की बजाए 15 वार्डों में चुनाव होंगे
नगरकौंसल चुनावों में इस बार 13 की बजाए 15 वार्डों में चुनाव होंगे। 23413 जनसंख्या वाले नगर में नई वार्डबंदी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसको लेकर स्थानीय निकाय विभाग की एक बैठक 2 सितंबर को हो चुकी है। इसमें विधायक संगत सिंह गिलजियां के अलावा प्रतिनिधि जोगिंदर सिंह गिलजियां के अलावा नामिनेटिड सदस्य अरविंदर सिंह रसूलपुर और जवाहरलाल खुराना के प्रतिनिधि केवल खुराना ने भाग लिया था। इसी बैठक में तय 15 वार्डों की वार्डबंदी को फाइनल टच देने के लिए हालांकि दूसरी बैठक होनी बाकी है फिर भी बनाए गए वार्डों की हदें तय मानी जा रही है। जिसमें से 9 वार्ड जनरल है पांच एससी रिजर्व एक बीसी रिजर्व है। महिलाओँ के लिए पांच वार्ड आरक्षित रखे गए हैं। जनरल वार्डों में एक, 2, 6, 8,9,10,12,13,15 एससी रिजर्व में 3,4,7,11,14 और बीसी रिजर्व में 5 वार्ड को रखा गया है। महिला रिजर्व वार्डों में 1, 4, 7, 10, 13 को रखा गया है।
इस संबंधी विधायक टांडा संगत सिंह गिलजियां चेयरमैन जवाहर लाल खुराना ने बताया कि लोगों को फीड बैक लेकर वाड बंदी संबंधी एतराज दर्ज करवाए जाएगे।
संगत सिंह गिलजियां
जवाहर लाल खुराना