केपी ने पंजाब सरकार की नीतियों को कोसा
टांडा उड़मुड़ | महादेवमार्किट स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राज्य के मौजूदा हालातों संबंधी विचार किया। विधायक संगत सिंह गिलजियां के नेतृत्व में हुई बैठक में पूर्व कांग्रेसी सांसद महिंदर सिंह केपी मुख्य तौर पर शामिल थे। पूर्व सांसद महिंदर सिंह केपी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पंजाब को आर्थिक रुप से कमजोर बना दिया है। वित्त मंत्री ने बताया कि डॉ. मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते बादल साहिब ने कितनी ग्रांट इकट्ठा की है। मौके पर हलका विधायक संगत सिंह गिलजियां, ब्लॉक अध्यक्ष सिमरन सिंह सैनी, रविंदर पाल सिंह गोरा, राजिंदर पाल, संदीप सैनी, प्रदीप सैनी, गोपी राजपुर, राकेश बिट्टू, अवतार बल्लड़ा, गुरसेवक मार्शक, जसपाल सिंह शामिल थे।