पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इकोतरी समागम : बोले सो निहाल के जयकारों से शुरू

इकोतरी समागम : बोले सो निहाल के जयकारों से शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेराबाबा बलवंत सिंह नानक दुख भंजन सत्संग घर में विश्व कल्याण और शांति की प्रार्थना के लिए करवाया जाने वाला वार्षिक इकोतरी समागम मंगलवार सुबह बोले सो निहाल के जयकारों के बीच शुरू हुआ। गुरमति प्रचार के लिए दोआबा क्षेत्र के महाकुंभ के रुप में विख्यात इस धार्मिक समागम के पहले दिन नौ श्री अखंड पाठ साहिब शुरू किया। विश्व कल्याण की अरदास के बाद सजाए गए धार्मिक दीवान में मुख्य सेवादार संत बाबा गुरदयाल सिंह, संत गुरदीप सिंह, संत हरजिंदर सिंह बराड़ ने संगत को गुरुवाणी कीर्तन से निहाल किया और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाओं पर चलने की प्रेरणा दी। आठ अक्तूबर तक चलने वाले इकोतरी समागम में रोजाना रात सजाए जाने वाले धार्मिक दीवानों में हजारों की गिनती में संगत पहुंची। इस मौके पर बलकार सिंह, गुरदीप सिंह, कुलदीप सिंह, दर्शन सिंह, धरमिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, जसदेव सिंह, सतनाम सिंह, बलजीत सिंह, अर्जुन सिंह, बलवीर सिंह, जागीर सिंह, अमरजीत सिंह आदि शामिल थे।

इकोतरी समागम के दौरान अरदास करते संत गुरदयाल सिंह।