पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राम लीला मंचन के संबंध में झंडा चढ़ाया

राम लीला मंचन के संबंध में झंडा चढ़ाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टांडा उड़मुड़ | श्रीरामा ड्रामाटिक क्लब उड़मुड़ की ओर से 35वें श्री राम लीला मंचन के संबंध में झंडा चढ़ाया। अध्यक्ष जुनेंद्र बहल तथा नवदीप कुमार छितरु के नेतृत्व में 22 सितंबर से शुरू होने वाली रामलीला मंचन के संबंध में क्लब सदस्यों ने पूजा अर्चना के बाद श्री राम लीला ग्राउंड उड़मुड़ में झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की। क्लब सदस्य नवदीप कुमार तथा ललित वैद ने बताया कि 22 सितंबर से शुरू होने वाली रामलीला का उद्घाटन जिला योजना कमेटी चेयरमैन जवाहर लाल खुराना करेंगे। उन्होंने बताया कि 35वें रामलीला मंचन में इस बार मध्य प्रदेश से आए कलाकार संगीतमयी रामलीला का मंचन करेंगे। इस मौके पर पंडित भानु प्रताप, सुभाष आनंद, गुरजीत रिंकू, सुभाष रेहान, अमरजीत सिंह, किशोर कुमार, नितिन मोनू, विकास मदान, मनु, पंकज सचदेवा, कमल कुमार अन्य शामिल थे।