पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपराध रोकने के लिए लोगों का सहयोग जरूरी : करणवीर सिंह

अपराध रोकने के लिए लोगों का सहयोग जरूरी : करणवीर सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़दीवाला | गांवचोहका में डीएसपी टांडा करणवीर सिंह और एसएचओ सतिंदर कुमार चड्ढा ने आम लोगों के साथ पुलिस का तालमेल बढ़ाने के उद्देश्य से लोगों के साथ बैठक की। डीएसपी टांडा करणवीर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में यदि कोई भी व्यक्ति गैर कानूनी काम करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाए। उन्होंने पंचायतों से रात को ठीकरी पहरा देने तथा घरों के बाहर बल्ब जलाए रखने के लिए कहा। मौके पर सुमन देवी, हरदीप सिंह, सुच्चा सिंह, मनिंदर सिंह, सुरिंदर कौर, सतपाल सिंह, अमरीक सिंह, वीना कुमारी, निर्मल सिंह, बलजीत सिंह, साधू सिंह, मनजिंदर सिंह, सतनाम सिंह, फकीर सिंह, राजबीर सिंह, जसवीर सिंह मौजूद थे।