पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंट सोल्जर स्कूल ने निकाली जागरूकता रैली

सेंट सोल्जर स्कूल ने निकाली जागरूकता रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंटसोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने स्वच्छ भारत निर्माण के लिए जागरूकता रैली निकाली। प्रिंसिपल इंदर कुमार साहनी के नेतृत्व में निकाली गई रैली में बच्चों ने हाथों में स्लोगन लिखी पट्टियां तथा बैनरों से लोगों को अपने आसपास सफाई रखने संबंधी जागरूक किया। इस दौरान बच्चों ने खुद भी झाड़ू लेकर गुरु नानक कॉलोनी, जाजा चौक तक सड़कों की सफाई करते हुए आम लोगों को सफाई संबंधी प्रेरित किया। बच्चों ने लोगों को अपने घरों, गलियों तथा सड़कों पर कूड़ा फेंकने की भी सलाह दी। मौके पर मंजू, कमलजीत, शरनजीत, आशा, पिंकी, जोबन, सतविंदर, पलविंदर, मानिक घोष, महिंदर सिंह अन्य शामिल थे।

रैली के दौरान सफाई करते सेंट सोल्जर स्कूल के विद्यार्थी।