- Hindi News
- हरविंदर सिंह का बुड्डी पिंड पहुंचने पर स्वागत
हरविंदर सिंह का बुड्डी पिंड पहुंचने पर स्वागत
टांडा उड़मुड़ | विश्वकबड्डी कप में स्वीडन की टीम की ओर से खेल रहे गांव बुड्डी पिंड के खिलाड़ी हरविंदर सिंह का गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया। स्वीडन की कबड्डी टीम में खेलने वाले हरविंदर सिंह बिंदर का पूर्व सरपंच गुरदियाल सिंह, राष्ट्रीय हॉकी कोच पाल सिंह तथा गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सुच्चा सिंह ने सिरोपा देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हरविंदर सिंह बिंदर ने गांव बुड्डी पिंड का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है। हरविंदर सिंह बिंदर ने कहा कि राज्य सरकार ने मांग खेल कबड्डी को इतना सम्मान दिया है तथा सरकार के इन प्रयासों की प्रवासी भारतीयों की ओर से भरपूर सराहना की जा रही है। मौके पर अजमेर सिंह, प्रदीप सिंह, अवतार सिंह पप्पी, सुखबीर सिंह सुक्खा, जसवंत सिंह, रघुवीर सिंह, दिलबाग सिंह बागी, निरंजन पप्पू, कुलजीत सिंह, ओंकार सिंह, सोहन सिंह, जसवीर सिंह शामिल थे।