चैंपियन एथलीट को सम्मानित किया
टांडा उड़मुड़ | सरकारीसेकेंडरी स्कूल (लड़के) टांडा में आयोजित समागम में चैंपियन एथलीट को सम्मानित किया गया। बटाला में हुई राज्य स्तरीय खेलों में 5000 मीटर दौड़ में गोल्ड मैडल जीतने वाले एथलीट ओंकार सिंह को प्रिंसिपल शलिंदर सिंह ने सम्मानित किया। मौके पर गुरचरण सिंह, प्रवीन सैनी, मंजीत सिंह, इंदरजीत सिंह, विपुल सिंह, कुमारी सुनीत, हरलीनपाल कौर, निधि रानी, विक्रम सिंह, रेखा कालरा शामिल थे।