बच्चों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए
टांडा उड़मुड़ | जिलासिविल सर्जन डॉ. सुरजीत सिंह के निर्देशानुसार सरकारी हाई स्कूल जाजा में मेडिकल टीम की ओर से बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी चेकअप किया गया। डॉ. गुरमिंदर सिंह की टीम ने स्कूल के बच्चों को स्वास्थ्य रहने संबंधी टिप्स दिए और अपनी साफ सफाई रखने, प्रतिदिन दांतों में ब्रश करने और फास्ट फूड से दूर रहने के लिए कहा। इस मौके पर हैडमास्टर किशनजीत सिंह, राजिंदर सिंह, मंजीत सिंह, कुलदीप सिंह, आशा रानी, बलजीत सिंह अन्य शामिल थे।