शहीद भगत सिंह अमर रहे के नारे लगाए
टांडा उड़मुड़ | शहीद-ए-आजमभगत सिंह यादगारी क्लब अहियापुर की ओर से शहीद भगत सिंह पार्क में शहीद भगत सिंह का जन्मदिन मनाया। क्लब प्रधान महिंदर अहियापुरी के नेतृत्व में हुए समागम में क्लब सदस्यों ने शहीदों की प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित करके शहीदों को नमन किया। शहीद भगत सिंह अमर रहे और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए गए। महिंदर अहियापुरी के अलावा पूर्व काउंसलर केवल खुराना, नंबरदार प्रीतम सिंह और सुरेश जैन ने शहीदों को सोच पर पहरा देते हुए शहीदों के सपनों वाले भारत का निर्माण करने का आह्वान किया। इस मौके पर शाम लाल, प्रिंसिपल इंद्र कुमार साहनी, प्रीतम सिंह, सुरेश जैन, केवल खुराना, ओम प्रकाश पुरी, हरभजन सैनी, प्रताप सिंह, त्रिलोक मदान, दर्शन लाल मदान, डॉ. शिव राज रेखी, सुभाष सोंधी, बोबी जस्सरां, अवतार सिंह, ब्रिज मोहन, त्रिलोक चावला, परमजीत, जोगिंदर पाल आदि शामिल थे।