पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबाला जट्टां में तीन दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट 12 से

अंबाला जट्टां में तीन दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट 12 से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़दीवाला | संतबाबा हरनाम सिंह स्पोर्ट्स क्लब अंबाला जट्टां की ओर से 12 से 14 फरवरी तक 10वां तीन दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट करवाया जा रहा है। जिसके संबंध में पोस्टर का विमोचन करते हुए क्लब के प्रधान सुखपाल सिंह, हरमिंदर सिंह ने बताया कि 12 फरवरी को सहज पाठ का भोग डाला जाएगा, इसके बाद संत बाबा हरचरण सिंह खालसा रमदासपुर वाले इस तीन दिवसीय कबड्डी कप का उद्घाटन करेंगे। 12 फरवरी को बास्केटबॉल अंडर-19, बास्केटबॉल ओपन के मुकाबले करवाए जाएंगे। 13 फरवरी को 55 किलो, 65 किलो भार वर्ग के मैच और 14 फरवरी को ओपन क्लबों के मैच करवाए जाएंगे। 14 फरवरी को दस्तार सजाओ मुकाबले करवाए जाएंगे। 40 वर्ष से ज्यादा की आयु का शौ मैच करवाया जाएगा। इनामों का वितरण हल्का इंचार्ज अरविंदर सिंह रसूलपुर, डीएसपी टांडा परमिंदर सिंह करेंगे। मौके पर क्लब के सरपरस्त डॉ. गुरसेवक सिंह, प्रधान सुखपाल सिंह, दमनपाल सिंह, बख्तावर सिंह, महिंदर सिंह, हरमिंदर सिंह, गुरजाप सिंह, मनिंदर सिंह, इन्द्रजीत सिंह, अवतार सिंह, युवराज सिंह, हरदीप सिंह, राजा, कर्णजीत सिंह सहित समूह क्लब सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...