- Hindi News
- National
- सेंट सोल्जर स्कूल में ‘पर्यावरण सरंक्षण विषय’ पर पेपर रीडिंग प्रतियोगिता
सेंट सोल्जर स्कूल में ‘पर्यावरण सरंक्षण विषय’ पर पेपर रीडिंग प्रतियोगिता
टांडा उड़मुड़ | सेंटसोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष अनिल चोपड़ा और उपअध्यक्ष संगीता चोपड़ा के निर्देशों पर सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में पर्यावरण सरंक्षण संबंधी पेपर रीडिंग प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में हाउस हैड अध्यापिका गुरजीत कौर और नवजोत सैनी अध्यक्षता में महाराजा रणजीत सिंह हाउस की छात्रा नवप्रीत कौर और छात्र करणदीप ने पेपर पढ़े।
अध्यापिका गुरजीत कौर और नवजोत सैनी ने विद्यार्थियों को बताया कि ब्रह्ममंड में धरती ही एक ऐसा गृह है, जहां जीवन संभव है लेकिन मनुष्य ने प्राकृतिक साधनों का इतना दुरप्रयोग किया है कि अब धरती का पर्यावरण प्रदूषित हो गया है और कई तरह की लाइलाज बिमारीयां फैलने लगी हैैं। मनुष्य ने अपने जीवन को ही खतरे में डाल लिया है।
स्कूल प्रिंसिपल इंदर कुमार साहनी ने छात्रों को पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि इसके लिए हमें खुद से ही पहल करनी होगी। इसके लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। पानी के दुरप्रयोग को रोकना होगा और प्रदूषित होने से बचाना होगा।
उन्होंने छात्रों को पर्यावरण सरंक्षण के प्रति प्रण भी करवाया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्कूल अध्यापिका शमा, पिंक्की, निशा, मीना, गुरिंदर, अमरजीत सिंह, रणजीत कुमार, मनीषा देवी और चंदन कुमार का अहम योगदान दिया।
पेपर रीडिंग प्रतियोगिता के दौरान पेपर पढ़ती हुई छात्रा नवप्रीत कौर।