पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाल्मीकि भाईचारे की समस्याओं को हल करने की मांग

वाल्मीकि भाईचारे की समस्याओं को हल करने की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टांडा उड़मुड़ | बाबाखेत्रपाल शक्तिदल और अवाधस की वाल्मीकि मोहल्ला अहियापुर में हुई बैठक में वाल्मीकि भाईचारे को पेश रही समस्याओं से अवगत करवाते हुए इन्हें हल करने की मांग की। चेयरमैन यूथ विंग गगन भट्टी के नेतृत्व में हुई बैठक में चेयरमैन आल इंडिया बाबा खेत्रपाल और अवाधस, राष्ट्रीय उपप्रधान शिअद एससी विंग रणदीप गिल और हल्का टांडा इंचार्ज लखविंदर सिंह लक्खी मुख्य मेहमान शामिल हुए। चेयरमैन गगन भट्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल लखविंदर सिंह लक्खी ने हमेशा ही वाल्मीकि भाईचारे का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि हाई कमांड ने लक्खी गिलजियां को हल्का इंचार्ज बना कर इलाके को मान दिया है। रणदीप गिल और गगन भट्टी ने वाल्मीकि भाईचारे की ओर से हल्का इंचार्ज लखविंदर सिंह लक्खी गिलजियां को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जसवंत सिंह बिट्टू जलालपुर, जसपाल सिंह जलालपुर, रावल सिंह, सोमनाथ, अमनी सहोता, र| लाल, रविंदर कुमार, पवनी सहोता, विक्की, मनी सहोता, करणवीर, जोगराज, बिट्टू, ज्ञानचंद सतपाल, बग्गू सहोता आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...