गणतंत्रता दिवस कैंप से लौटने पर स्वागत
टांडा उड़मुड़ | ज्ञानीकरतार सिंह मेमोरियल सरकारी कॉलेज एनसीसी कैडेट्स का दिल्ली में गणतंत्रता दिवस कैंप से लौटने पर कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्रिंसिपल डॉ. परमजीत सिंह के नेतृत्व में हुए समारोह में कैडेट्स को सम्मानित किया गया। एनसीसी अफसर मेजर प्रोफेसर गुरमीत सिंह ने बताया कि इस बार अंडर अफसर बलजिंदर विर्दी और सार्जेंट हरदीप सिंह ने दिल्ली में गणतंत्रता दिवस के मौके पर हुई आरडी परेड में भाग लिया था। कैडेट मोहित ने पीएम रैली दौरान अपने जौहर दिखाए। इससे पहले अंडर अफसर नरिंदर सिंह ने नेशनल एडवांस लीडरशिप कैंप अहमदाबाद में भी भाग लिया। कॉलेज के पांच कैडेट्स गुरदीप सिंह, प्रभजोत सिंह, अर्शदीप, संदीप और सोनिया ने मलोट में लगे बीएलसी एनसीसी कैंप अटैंड किया था। कादित सतीश कौर और गुरविंदर कौर ने एनआईसी कैंप कन्याकुमारी में कॉलेज का नाम रोशन किया था। मौके पर प्रिंसिपल डॉ. परमजीत सिंह, प्रो. राजिंदर कौर, एनसीसी अफसर मेजर गुरमीत सिंह, सीनियर अंडर अफसर प्रवीन बीबी, चौधरी भूपिंदर सिंह भी मौजूद थे