- Hindi News
- इनोवेटिव जूनियर स्कूल में पर्यावरण दिवस मनाया
इनोवेटिव जूनियर स्कूल में पर्यावरण दिवस मनाया
टांडा उड़मुड़ |नोवेटिव जूनियर स्कूल उड़मुड़ प्रबंधन की ओर से पर्यावरण दिवस मनाया गया। प्रिंसिपल जतिंदर कौर अरोड़ा के नेतृत्व में मनाए गए पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने पौधे लगाकर पर्यावरण सुरक्षा संबंधी पौधों की देखभाल के लिए शपथ भी ली। प्रिंसिपल जतिंदर कौर अरोड़ा ने बच्चों को पर्यावरण में घुल चुकी जहरीली गैसों के दुष्प्रभावों संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी देने के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर हर एक आम नागरिक को भी अपना योगदान देना आवश्यक है। इसके लिए शैक्षणिक संस्थान, समाज सेवी संस्थाएं भी वातावरण सुरक्षा के लिए अपना योगदान दें। कोऑर्डिनेटर ममता शर्मा ने बताया कि बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। मौके पर शिखा कुंद्रा, राजविंदर कौर, नवदीप कौर, सरबजीत कौर, ज्योति अन्य शामिल थे।