राहत सामग्री का ट्रक जेएंडके होगा रवाना
टांडा उड़मुड़ |लोक इंकलाब मंच जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री का ट्रक लेकर जम्मू कश्मीर जाएगा। यह फैसला मंच की बैठक में लिया गया। राज करेगा खालसा गतका अखाड़ा में सरपरस्त हरजिंदर सिंह मौजू और प्रधान राजिंदर सिंह मार्शल के नेतृत्व में हुई बैठक में उक्त फैसले के अलावा क्लब की ओर से किए जाने वाले समाज सेवी कामों की रुपरेखा तैयार की।राजिंदर सिंह मार्शल और हरदीप खुड्डा ने बताया कि जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए अपने सहयोग से अलावा लोगों से सहायता सामग्री इकट्ठा करने के लिए 16 सितंबर को शाम चार बजे शिमला पहाड़ी से कलैक्शन रैली निकाली जाएगी। बैठक में नगर की खस्ता हालत सड़कों की हालत सुधारने के लिए और अवैध कब्जों को हटाने के लिए नगर कौंसिल को एक मांगपत्र दिया जाएगा। बैठक में मंजीत सिंह खालसा, सुखदेव जाजा, परमानंद दिद्वेदी, तजिंदर ढिल्लों, सुरिंदर गोराया, साधू सिंह, भगवान सिंह, सुखनिंदर कलौटी, परमजीत सिंह, सतवीर सिंह, कुलवंत सिंह सोनू, कुलजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह संधू, हरजिंदर मसीती शामिल थे।