पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गठबंधन अटूट है, कांग्रेस के पास नहीं बचा मुद्दा : कमल

गठबंधन अटूट है, कांग्रेस के पास नहीं बचा मुद्दा : कमल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाअकाली दल का रिश्ता अटूट है और निगम चुनाव मिलकर लड़ेंगे, जबकि कांग्रेस अब मुद्दाविहीन हो चुकी है। यह बात पंजाब भाजपा के प्रधान कमल शर्मा ने रविवार को टांडा में कही। वह यहां भाजपा की सदस्यता हासिल करने वालों को सम्मान में आयोजित समारोह में शामिल होने आए थे। इस मौके पर जिला योजना कमेटी के चेयरमैन जवाहर लाल खुराना, मंडल प्रधान अनिल गोरा भी उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि 1 नंवबर से शुरू इस देश व्यापी मुहिम में डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग भाजपा से जुड़ चुके हैं। यहां राणा इकबाल सिंह, बगीचा सिंह, हरप्रीत सैनी, केवल खुराना, सुभाष सौंधी, राजन सौंधी, बिल्लू सैनी, प्रेम कुमार, शाम लाल, बलजीत मरवाहा, लाला विशन दास, विजय बत्रा, राजन तलवाड़, सुरिंदर जाजा, हरभजन सैनी, महिंदर पाल, सोनू खुल्लर, ललित कुमार, चमन लाल, ओमपुरी, दर्शन लाल, सेठ राम शामिल थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं को किया लामबंद

भाजपा की ओर से शुरू किए गए देशव्यापी सदस्यता अभियान के तहत हुए समागम में पंजाब भाजपा के प्रधान कमल शर्मा ने वर्करों को लामबंद किया और मुहिम समीक्षा की। विधायिका सुखजीत कौर साही भाजपा स्टेट कार्यकारिणी सदस्य रविंदर सिंह रवि शिंगारी, राणा इकबाल सिंह के नेतृत्व में मोबाइल एसएमएस से पार्टी की सदस्यता हासिल करने वाले सदस्यों को कमल शर्मा ने सम्मानित किया।