- Hindi News
- दहिया ने यूथ कांग्रेसी वर्करों को एकजुट किया
दहिया ने यूथ कांग्रेसी वर्करों को एकजुट किया
टांडा उड़मुड़ | यूथकांग्रेस की ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में आल इंडिया यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अनंत दहिया ने यूथ कांग्रेसी वर्करों को लामबंद किया। उन्होंने यूथ वर्करों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ते हुए 24 नवंबर से 24 जनवरी तक चलने वाली यूथ कांग्रेस की भर्ती प्रक्रिया संबंधी जानकारी दी। यूथ नेता हरदीप साबी के नेतृत्व में हुई बैठक में पंजाब कांग्रेस के उप प्रधान विधायक संगत सिंह गिलजियां और लोक सभा हलका इंचार्ज यूथ कांग्रेस अमरप्रीत सिंह मंटू लाली शामिल हुए। मौके पर हरमीत औलख, दमनदीप सिंह, दलजीत सिंह सेठी, गुरवीर टिंकू, पवन दीप भेला, गुरसेवक मार्शल, संदीप सैनी, मनवीर झावर, पंकज, सन्नी दरिया, पिंदी ढिल्लों, जसप्रीत यश, विकास मरवाहा, मनजिंदर कुराला, बलवंत सिंह, अमरजीत सिंह सोनू, सुक्खा रड़ा, दीपक डैनी, राजा दियाल, राजकुमार राजू, गोल्डी, अनिल पिंका अमित संगर शामिल थे।
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अनंत दहिया को सम्मानित करते हुए यूथ वर्कर विधायक संगत सिंह गिलजियां। -भास्कर