पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाइना डोर पर रोक लगाने की मांग

चाइना डोर पर रोक लगाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवसेना समाजवादी की बैठक में कार्यकर्ताओं ने इलाके में बिकने वाली चाइना डोर पर प्रशासन को रोक लगाने की मांग की। अवतार सिंह जाजा और अमरजीत सैनी के नेतृत्व में हुई बैठक में विशाल ग्रोवर और पंडित जतिंदर टिंकू विशेष तौर पर शामिल हुए। विशाल ग्रोवर ने कहा कि थोड़े से लालच के लिए ही दुकानदार इस जानलेवा डोर को बेच रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस घातक चायना डोर से पक्षियों के साथ-साथ कई बार बच्चे और बड़े भी इसका शिकार हो चुके हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रशासन ने यदि अभी से मुस्तैद हो कर कार्यवाई नहीं की तो कोई हादसा हो सकता है। इस मौके पर अमरजीत सैनी, विशाल ग्रोवर, पं जतिंदर टिंकू, अवतार जाजा, मिथिलेश गर्ग, निशु पंडित, अजयपाल सिंह, हरपाल जाजा अन्य शामिल थे।