- Hindi News
- घरों के बिजली मीटर बाहर निकालने की निंदा
घरों के बिजली मीटर बाहर निकालने की निंदा
टांडा उड़मुड़ | किसानसंघर्ष कमेटी की गांव फत्ता कुल्लां में हुई बैठक में रड़ा मंड क्षेत्र के आबादकार किसानों ने मांगों के हक में आवाज बुलंद की। प्रधान सविंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक की अध्यक्षता कमेटी के राज्य प्रधान सतनाम सिंह पन्नू और सविंदर सिंह ठठिखारा ने की। उन्होंने बादल सरकार की ओर से घरों के बिजली मीटर बाहर निकालने के आदेश की निंदा की। इस संबंधी 15 दिसंबर को किसान संघर्ष कमेटी आबादकार किसानों की मांगों को लेकर डीसी को मांगपत्र सौंपेगी। उन्होंने बताया कि आबादकार किसानों की जंगलात की आबाद की गई जमीन के पक्के मालिकाना हक दिलवाने, जबरी मीटर बाहर निकालने की प्रक्रिया को बंद करने, यूरिया खाद की कमी को पूरा करने आदि मांगों को मांगपत्र में दर्ज किया जाएगा। इस मौके पर सविंदर सिंह रंधावा, सतनाम जौहल, कश्मीर सिंह, सुखजिंदर सोनी, बख्शीश सिंह, प्रीतम सिंह, निर्मल सिंह, निशान सिंह, दिलबाग सिंह, मंजीत सिंह, हरदीप सिंह मौजूद थे।