पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इकोतरी समागम 16 सितंबर से शुरु

इकोतरी समागम 16 सितंबर से शुरु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इकोतरी समागम 16 सितंबर से शुरु

टांडाउड़मुड़। दोआबाक्षेत्र के महाकुंभ 32वां वार्षिक इकोतरी समागम 16 सितंबर से शुरु होगा। प्रबंधक सेवादारों ने इस भव्य धार्मिक आयोजन संबंधी जानकारी देते बताया कि डेरा बाबा बलवंत सिंह नानक दुख भंजन सतसंग घर में मुख्य सेवादार संत बाबा गुरदयाल सिंह के नेतृत्व में 16 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होने वाले धार्मिक समागम में पंजाब के अलावा, दुबई, कनेडा, ईटली, अमेरिका से संगतें हाजिरी लगवाएंगी। इकोतरी समागम दौरान रोजाना रात 7 से देर रात तक संत बाबा गुरदयाल सिंह अन्य महात्मा गुरुवाणी से निहाल करेंगे। वहीं 7 अक्टूबर को खालसाई शानो शौकत के साथ नगर कीर्तन निकाला जाएगा। प्रबंधकों सेवादारों ने बताया कि समागम की सभी तैयारियां कर ली गई है।