परमजीत को यूथ विंग का शहरी प्रधान बनाया
टांडा उड़मुड़| भारतीयवाल्मीकि धर्म समाज की बैठक स्थानीय शिमला पहाड़ी पार्क में हुई। सेठ राम मनोज मियाणी के नेतृत्व में हुई इस बैठक में राज्य उप प्रधान सुरिंदर जाजा ने वाल्मीकि भाईचारे की समस्याओं पर विचार किया। वहीं संगठन की मजबूती के लिए कार्यक्रम बनाया। इस मौके पर सर्वसम्मति के साथ परमजीत बाबू को समाज का यूथ विंग शहरी प्रधान बनाया गया। मीटिंग में त्रिलोक चंद, हरमेश बसी, सुखवीर बैंचा, सुखविंदर, संतोख, अभिषेक स्याल, धर्मवीर, गुरमीत, राज हरसीपिंड, बब्बी हरसीपिंड शामिल थे।