दो से नशीला पाउडर पकड़ा
टांडा उड़मुड़| टांडापुलिस ने दो तस्करों को बिजली घर चौक के समीप नशीले पाउडर सहित पकड़ा है। थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि एएसआई दविंदर सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर टी प्वाइंट बिजली घर के पास सतनाम सिंह पुत्र पाखर सिंह निवासी राजपुर भाइयां को 50 ग्राम नशीले पाउडर राजकुमार राजू पुत्र भजन लाल निवासी राजपुर भाइयां को 35 ग्राम नशीले पाउडर सहित गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तरहत मामला दर्ज किया है।