पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्रॉग रेस में मनराज और बॉल रेस में गुरवीर फर्स्ट

फ्रॉग रेस में मनराज और बॉल रेस में गुरवीर फर्स्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिल्वरओक इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शहिबाजपुर (टांडा) का वार्षिक खेलोत्सव और पुरस्कार वितरण समागम करवाया गया। प्रिंसिपल राकेश शर्मा और मनीषा संगर के नेतृत्व में हुए समागम में एसएसपी राजजीत सिंह हुंदल बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए जबकि समागम की अध्यक्षता संस्था के चेयरमैन त्रिलोचन सिंह बिट्टू ने की। एसएसपी राजजीत सिंह ने खेलोत्सव का उद्घाटन करने के साथ खेलों में अव्वल रहने वाले बच्चों और मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को सेंध भरी बातों से नवाजते हुए ग्रामीण क्षेत्र में महानगरों जैसे स्कूली की शिक्षा सुविधाओं देने वाले स्कूल प्रबंधन की सराहना की। इस दौरान जूनियर विंग के बच्चों के हुए खेल मुकाबलों में बच्चों ने अपना दम दिखाया। खेल मुकाबलों में नर्सरी वर्ग में 25 मीटर दौड़ में खंज सिंह प्रथम, हरशंदप्रीत सिंह दूसरे और अंशदीप सिंह सैनी तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के वर्ग में मन्नत पहले, एंजल दूसरे सिमरनजीत कौर तीसरे स्थान पर रही। फ्राग रेस में मनराज सिंह पहले, जसमीत सिंह दूसरे केशव तीसरे स्थान पर रहा। सिमरनप्रीत कौर पहले, ऐशप्रीत कौर दूसरे अंशनीत कौर तीसरे स्थान पर रही।

बॉल रेस में गुरवीर सिंह पहले, प्रभजोत सिंह दूसरे वंश सहगल तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के वर्ग में तनिष्का सहोता प्रथम, अवनीत कौर दूसरे शुभमन कौर तीसरे स्थान पर रही। रिले दौड़ में प्रभजोत राजवीर प्रथम, प्रभदीप नीरविंदर दूसरे, नवजोत हरजोत तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के वर्ग में जपनीत कौर तरणप्रीत पहले, सिमरन सनम दूसरे, मनरीत सिमरनदीप तीसरे स्थान पर रही।

दूसरी कक्षा में 50 मीटर दौड़ में सतनाम सिंह पहले, तरणप्रीत सिंह दूसरे ईशान अवस्थी तीसरे स्थान पर रहा। पहली कक्षा मेंं 50 मीटर दौड़ में रोशनप्रीत सिंह पहले, विश्वप्रीत दूसरे कनव पुरी तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के वर्ग में कुदरत पहले, मनप्रीत कौर दूसरे अमृतप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही।

तीसरे कक्षा वर्ग में 50 मीटर दौड़ में युवराज सिंह पहले, अर्षप्रीत सिंह दूसरे बलजिंदर सिंह तीसरे स्थान पर रहा। दूसरी कक्षा थ्री लैग रेस में जसमीन कौर कमलजीत कौर पहले, सिमरजीत कौर गुरप्रीत दूसरे तनवीर कौर भूपिंदरजीत तीसरे स्थान पर रही। एलकेजी वर्ग में 25 मीटर दौड़ में जश्नदीप सिंह पहले, प्रिंयक दूसरे प्रभजोत सिंह तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के वर्ग में तरनप्र