भाजपा के साथ जुड़ने की प्रेरणा दी
टांडा उड़मुड़ | भारतीयजनता पार्टी मंडल टांडा की ओर से सदस्यता अभियान की शुरुआत जिला योजना कमेटी चेयरमैन जवाहर लाल खुराना ने की। मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गोरा तथा हरिकृष्ण सैनी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में जिला योजना कमेटी के चेयरमैन जवाहर लाल खुराना मुख्य तौर पर शामिल थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी के मिशन 2020 के लिए मजबूत भाजपा, मजबूत भारत के तहत शुरू हुए सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि भाजपा की ओर से चलाई गई इस मुहिम की ओर से जन जन तक प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी की सोच से अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के लिए पूरी लगन तथा मेहनत के साथ कार्य करने को कहा।
इस मौके पर संदीप मिन्हास, हरप्रीत सैनी, अनिल गोरा, हरभजन सिंह, राजन तलवाड़, विजय बत्रा, राजन सौंधी, दर्शन लाल वर्मा, विष्णु दत्त अग्निहोत्री, काला मदान, कुलदीप सिंह, मोहन लाल, पवन चड्ढा आदि शामिल थे।
सदस्यता अभियान की शुरुआत करते जवाहर लाल खुराना अन्य।