सरकारी स्कूल टांडा में काइट फेस्टिवल
टांडा उड़मुड़ | लायंसक्लब टांडा मुस्कान 13 फरवरी की सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल टांडा में काइट फेस्टिवल का आयोजन करेंगे। इस दौरान चाइना डोर के खिलाफ संदेश देते हुए बच्चों को इससे दूर रहने का संदेश दिया जाएगा। यह जानकारी क्लब की मीटिंग में जोन चेयरमैन सुमित तुली और प्रधान हरप्रीत सिंह ने दी टांडा में पहली बार हो रहे इस तरह के काइट फेस्टिवेल में विजेता प्रतियोगियों को 3100 और उपविजेता को 2100 और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 1100 रुपए दिए जाएंगे। एसडीएम बरजिंदर सिंह के निर्देश पर बच्चों को चाइना डोर से दूर रहने की प्रेरणा दी जाएगी। मौके पर रजत गुप्ता, मंजीत सिंह, प्रितपाल सिंह, सौरभ नागरथ, इंदरजीत सिंह, रविंदर सिंह, जसप्रीत सिंह, मिलन चीमा, अरविन्द सैनी, बलविंदर सिंह, परविंदर सिंह आदि सदस्य भी मौजूद थे