टांडा में कीर्तन ढाडी दरबार सजाया
टांडा उड़मुड़। संतबाबा हरचरण सिंह खालसा गुरुद्वारा गुरशब्द प्रकाश रमदासपुर वालों की ओर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के नेतृत्व में चल रही कीर्तन दरबार की लड़ी में गांव बैंच खुर्द में कीर्तन ढाडी दरबार सजाया गया। श्री आनंदपुर साहिब के 350 वें स्थापना दिवस को समर्पित सजाए गए कीर्तन ढाडी दरबार में शाम 5 बजे से देर रात तक भाई जोगिंदर सिंह बैंचा, जसविंदर सिंह शांत, जसवंत सिंह कपूरथला, बलवीर सिंह वीर, करम सिंह, मदन सिंह नूरपुरी ने संगतो को ढाडी वार कीर्तन के माध्यम से निहाल किया। स्टेज संचालक की भूमिका डा. हरजिंदर सिंह सहज जसविंदर सिंह धुग्गा ने निभाई। प्रिंसिपल गुरदेव सिंह, कुलवीर सिंह, भूपिंदर सिंह, अमनप्रीत सिंह, पवित्र सिंह, आत्मा सिंह, गुरप्रीत सिंह, बलवंत सिंह, जसविंदर सिंह ने हाजिरी लगवाई।