38 जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया
टांडा उड़मुड़ | महिलाउत्थान समिति की ओर से 1108 महंत श्री रघुवीर दास जी महाराज पंडोरी धाम के निर्देशानुसार महादेव मंदिर टांडा में जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री बांटने के लिए 20वें राशन वितरण समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान 38 जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया गया। सेवादारों ने भजनों से प्रभु महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर परमानंद दिद्वेदी, मुकेश सोबती, सतपाल विरली, कपिल देव, अनिल पिंका, राधा कृष्ण, हर्ष दिद्वेदी, कुलदीप राय, देसराज तथा चंद्रशेखर जस्सरां शामिल थे।