पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में जख्मी बाइक सवार की मौत

सड़क हादसे में जख्मी बाइक सवार की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टांडा उड़मुड़ | जालंधरपठानकोट राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर रापुर के पास मंगलवार सुबह सड़क हादसे में जख्मी हुए बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरिंदरपाल पुत्र अमरचंद निवासी शहिबाजपुर के रुप में हुई है। अज्ञात वाहन की चपेट में घायल हुए सुरिंदरपाल को टांडा के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जौहल अस्पताल रैफर किया गया था। जहां मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। टांडा पुलिस ने मृतक सुरिंदरपाल के भाई अमरीक के बयानों के आधार पर 174 की कार्यवाई कर पोस्टमार्टम उपरांत शव वारिसों को सौंप दिया है।