- Hindi News
- हिंदी दिवस अव्वल आए स्टूडेंट्स सम्मानित हुए
हिंदी दिवस अव्वल आए स्टूडेंट्स सम्मानित हुए
टांडा उड़मुड़| डिप्सस्कूल गिलजियां प्रबंधन की ओर से हिंदी दिवस संबधी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। चेयरमैन गुरबचन सिंह तथा सीईओ मोनिका मंदोतरा के निर्देशानुसार प्रिंसिपल रूपिंदर कौर के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता दौरान स्कूल के चारों हाउस के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान परवेज शर्मा तथा मनदीप कौर ने बच्चों को दी गई एक्टिविटी के लिए जज की भूमिका बाखुबी निभाई। इस दौरान अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बच्चों ने सुंदर लिखाई तथा अच्छे वाक्यों का प्रयोग कर अच्छे अंक हासिल किए।
प्रतियोगिता दौरान जूनियर वर्ग में प्रभनूर सिंह ब्लू हाउस, अमनदीप सिंह रैड हाउस, अर्षप्रीत सिंह रैड हाउस, मनवीर कौर ब्लू हाउस, आकाशदीप सिंह ग्रीन हाउस अव्वल रहे।
सीनियर वर्ग में गुरप्रीत सिंह ब्लू हाउस, गुरलीन कौर यैलो हाउस, मनप्रीत सिंह यैलो हाउस, मनप्रीत सिंह ग्रीन हाउस, मनप्रीत कौर रैड हाउस, सुंदर लिखाई के साथ साथ बेहतरीन प्रदर्शन कर अव्वल रहे। इस दौरान प्रिंसिपल रूपिंदर कौर ने अव्वल आने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर शालू शर्मा, हरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, रूपिंदर, सीमा भारद्वाज शामिल थे।
अव्वल रहने वाले छात्रों को सम्मानित करती प्रिंसिपल रूपिंदर कौर।