22वां विशाल भगवती जागरण 20 सितंबर को
टांडा उड़मुड़। शिवशक्ति क्लब टांडा द्वारा वार्षिक 22वां विशाल भगवती जागरण 20 सितंबर को करवाया जा रहा है। रामलीला मैदान टांडा में करवाए जाने वाले इस धार्मिक समागम संबंधी जानकारी देते सोनू खुल्लर, हरप्रीत सैनी, कृष्ण आतुर तथा अशोक वर्मा ने बताया कि जागरण में नीटू चंचल कैथल वाले सुखदेव शहजादा, भजन मंडलियां मां भगवती की महिमा का गुणगान करेंगी। इस मौके पर समूह प्रबंधक सेवादारों ने जागरण स्थल पर झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की। इस मौके पर विजय बत्रा, बिन्नी अन्य शामिल थे।