पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेट गतका चैंपियनशिप के लिए जिले की महिला टीम सिलेक्ट

स्टेट गतका चैंपियनशिप के लिए जिले की महिला टीम सिलेक्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संतमाझासिंह कर्मजोत कालेज फार वुमन मियाणी में हुए गत्तका ट्रायलों के दौरान लड़कियों की जिला टीम का चयन किया गया। पंजाब गत्तका एसोसिएशन के प्रधान हरचरण सिंह भुल्लर महासचिव हरजीत सिंह गरेवाल डा. दीप सिंह के नेतृत्व में 27-28 सितंबर को समराला में होने वाली पंजाब स्टेट गत्तका चैंपियन शिप (माई भागो कप) के लिए जिले की महिला टीम के चयन के लिए कालेज परिसर में दोआबा जोन कोआर्डिनेटर सतनाम सिंह, यमुना नगर तथा प्रिंसिपल डा. हरजिंदर कौर की देखरेख में हुए ट्रायलों दौरान गत्तका माहिरों ने जिले के विभिन्न हिस्सों से आई महिला गत्तका खिलाड़ियों के हुनर को परखा।

ट्रायल दौरान प्रबंधकों ने अमनदीप कौर टांडा, हरप्रीत कौर जोती, हरमनप्रीत कौर, दविंदर जीत कौर, जसविंदर कौर, अमनदीप कौर, मनजिंदर कौर, हरप्रीत कौर, मंजीत कौर, कोमलजीत कौर, सिमरनजीत कौर, समिदंर कौर, गुरलीन कौर, जसलीन कौर, वंदना, मलकीयत कौर, मन्नत कौर, सिमरनजीत कौर, नवदीप कौर, रजनीत कौर, लवप्रीत सिंह, अमन नत्थुपुर, गुरचरण सिंह, गुरमीत सिंह शामिल थे।

गत्तका ट्रायलों के दौरान लड़कियों की जिला टीम का चयन किया गया। -भास्कर