- Hindi News
- टाडां में सड़क हादसे में दो व्यक्ति जख्मी
टाडां में सड़क हादसे में दो व्यक्ति जख्मी
टांडा उड़मुड़। सड़कहादसे दौरान 2 लोग घायल हो गए। देर रात गांव जाजा दशमेश नगर के बीच दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने टक्कर दौरान सुरिंदर सिंह पुत्र शंकर निवासी गांव कंधाली नारंगपुर तथा निर्मलजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव राजधन दोनो जख्मी हो गए। जानकारी अनुसार सुरिंदर सिंह पुत्र शंकर निवासी कंधाली नारंगपुर जोकि पंजाब पुलिस में मुलाजिम है तथा जालंधर से डिउटी उपरांत मोटरसाइकिल पर वापिस टांडा की तरफ रहे थे कि दूसरी तरफ से रहे निर्मलजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी राजधन जो कि जेसीबी मशीन आप्रेटर का कार्य करता है तथा शाम को डिउटी उपरांत अपने गांव राजधन वापिस जा रहा था। सुरिंदर सिंह तथा निर्मलजीत सिंह की आमने-सामने टक्कर हो गई।