मारपीट में 9 नामजद
टांडा उड़मुड़। गांवसलेमपुर में युवक के साथ मारपीट के आरोप में टांडा पुलिस ने गांव के ही 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला मारपीट का शिकार हुए सुखविंदर सिंह पुत्र बलवीर सिंह के बयानों के आधार पर बलदेव सिंह पुत्र बलवंत सिंह, अनमोल पुत्र हरभजन सिंह, बल्ली पुत्र गजन सिंह, गजन सिंह पुत्र रवेल सिंह, अंजू, मनी पुत्र बाबा पिंकी, हनी पुत्र कारा, राजा, लाली पुत्र दर्शन सिंह के खिलाफ धारा 323, 324, 341, 148 के अधीन दर्ज किया है। पुलिस अनुसार यह झगड़ा लड़कों के बीच पहले हुई कहा सुनी को लेकर हुआ है।