इकोतरी समागम में पहले रात्रि दीवान सजाए
टांडा उड़मुड़ इकोतरीसमागम में पहले रात्रि धार्मिक दीवान में संगतों का सैलाब उमड़ पड़ा। डेरा बाबा बलवंत सिंह नानक दुख भंजन सतसंग घर में शुरू इकोतरी समागम दौरान पहले रात्रि दीवान में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में हाजिर सैकंडों संगतों को संत बाबा गुरदयाल सिंह ने गुरुवाणी से निहाल किया। संत बाबा गुरदयाल सिंह ने संगतों को गुरमति से जोड़ते प्रभु सिमरन के साथ मानव कल्याण के कामों में भाग लेने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर धरमिंदर सिंह, गुरदीप सिंह मूम, दर्शन सिंह हंबड़ा, बलकार सिंह, हुस्न सिंह, बलविंदर मरवाहा, कुलदीप सिंह, सतवीर सिंह, बलदेव सिंह, जसदेव सिंह, सतनाम सिंह, अर्जुन सिंह, बलवीर सिंह, वरिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, जागीर सिंह ने हाजिरी लगवाई।