पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेट वालीबॉल चैंपियनशिप संगरूर और पटियाला के नाम रही

स्टेट वालीबॉल चैंपियनशिप संगरूर और पटियाला के नाम रही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
100 मीटर दौड़ में सतनाम फर्स्ट

31वींजूनियर स्टेट वालीबॉल चैंपियनशिप संगरूर और पटियाला के नाम रही। जिला वालीबॉल एसोसिएशन की ओर से आदेश इंटरनेशनल स्कूल मियाणी में पूर्व मंत्री चौधरी बलवीर सिंह मियाणी के सहयोग से करवाई गई चैंपियनशिप में लड़कों की 16 और लड़कियों की 11 जिलों की टीमों ने भाग लिया। लड़कियों के फाइनल में पटियाला की टीम ने मुक्तसर को 3-1 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। पटियाला की विजयी टीम में डाली, सुप्रिया, मीनाक्षी, सुमन, मनप्रीत, किरणप्रीत, साक्षी, सिमरनजीत, हरप्रीत, रजनी, प्रियंका, वैशाली शामिल थे। लुधियाना को हराकर अमृतसर की लड़कियां तीसरे स्थान पर आई।

लड़कों का फाइनल बेहद रोचक रहा। मैच का नतीजा 5वें सैट में आया। फाइनल में संगरूर की टीम ने लुधियाना को 3-2 से मात देकर चैंपियनशिप जीती। संगरूर की चैंपियन टीम में मंजोत सिंह, हरजश्नप्रीत, रंजीत सिंह, गुरमीत सिंह, नवजोत सिंह, विक्रम, सुखप्रीत, नवीन, राहुल, प्रवीन, सनप्रीत जगजीत शामिल थे। जालंधर के लड़कों ने मोगा को 2-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। चैंपियनशिप के समापन पर जीजीएस खालसा सेकेंडरी स्कूल आदेश स्कूल के बच्चों ने सभ्याचारक कार्यक्रम पेश किया। मुख्यातिथि शिअद नेता मंजीत सिंह सल्ला ने विजेता टीमों को इनाम दिए। मौके पर पूर्व मंत्री चौधरी बलवीर सिंह मियाणी, जिला परिषद सदस्य सुखविंदर मुनका, सरपंच गोल्डी मुल्तानी, गुरदयाल सिंह, र| सिंह, चंचल सिंह, हरभजन सिंह, इंदरजीत सिंह, जगदीप सिंह, सरबजीत मोमी, दर्शन सिंह, चरण सिंह, नीलम रानी, गुरबख्श सिंह, गुरदीप सिंह, बलजिंदर कौर, जगदीप सिंह, गुरजंट सिंह, राजकुमार, निशान सिंह, स्वर्ण कौर, कुलदीप सिंह, सुरजीत सिंह, कुलदीप राज, कुलदीप सिंह काला, जरनैल सिंह, जोगिंदर सिंह, अशोक बजाज, राजेश्वर प्रसाद, दविंदर सिंह लाडी आदि सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शामिल थे।

विजेता एथलीटों को सम्मानित करते संस्था मुखी सुखविंदर अरोड़ा।

विजेता टीमों को इनाम देते शिअद नेता मंजीत सिंह सल्ला। साथ में मौजूद हैं सुखविंदर मुनका, सरपंच गोल्डी मुल्तानी अन्य।