पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएनआई चर्च मिशन कपाउंड से शोभायात्रा 16 को

सीएनआई चर्च मिशन कपाउंड से शोभायात्रा 16 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर|गोलक नाथसीएनआई चर्च मिशन कपाउंड से 16 दिसंबर को सुबह 10.00 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा चर्च से शुरू होकर जेल चौक, ज्योति चौक, कंपनी बाग, मिलाप चौक, भगत सिंह चौक, अड्डा टांडा, माई हीरां गेट से होते हुए पटेल चौक पहुंच कर संपन्न होगी। इसके लिए ईसाई नेताओं की डीसी के साथ मीटिंग हुई। इसमें निगम कमिश्नर, एसपी सिटी वन, हेल्थ अफसर भी शामिल थे। पंजाब क्रिश्चियन मूवमेंट के प्रधान हमीद मसीह, यूपीए के प्रधान पास्टर मुश्ताक मसीह ने लुधियाना की सीएनआई की कैलवरी चर्च में शिव सेना की तरफ से किए हमले की निंदा की। राज्य सरकार से मांग की है कि जल्द सभी को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने आरएसएस की तरफ से 25 दिसंबर को ईसाई और मुसलमानों का धर्म परिवर्तन करने के प्रोग्राम की निंदा की, क्योंकि 25 दिसंबर का दिन चुन कर ईसाई धर्म को चोट पहुंचाने का प्रयास किया गया है। मुख्तियार मसीह, बिशप रूप लाल, बिशप पीजे सुलेमान, बिशप विजय क्लाइमेट, पादरी तनवीर, पादरी अशोक मसीह, पादरी तरसेम कलेर, पादरी विलसन, पादरी सुरिंदर गिल, डाॅ. तरसेम मसीह, सनावर भट्टी, पादरी एंथनी, चंद्रकांता, डा. थॉमस मसीह थे।