पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद चौक को फाइनल टच देने का कार्यक्रम बनाया

शहीद चौक को फाइनल टच देने का कार्यक्रम बनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोकइंकलाब मंच की शिमला पहाड़ी पार्क में हुई बैठक में मंच की ओर से किए जाने वाले समाज सेवी कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई और उनके किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। हरजिंदर सिंह मौजी प्रधान राजिंदर सिंह मार्शल के नेतृत्व में हुई बैठक में मंच की ओर से किए जा रहे शहीद चौक निर्माण के कार्यों की समीक्षा की गई और चौक को फाइनल टच देने के लिए कार्यक्रम बनाया गया। बैठक में सामाजिक बुराइयों से लड़ने के कार्यक्रम को संजीदगी से चलाने के साथ चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था पर चिंता जताई गई।प्रधान राजिंदर सिंह मार्शल ने कहा कि पुलिस प्रशासन के यह समस्या नोटिस में लाने के बाद प्रशासन कुछ हरकत में आया था लेकिन अब फिर जाजा चौक, सिविल अस्पताल चौक, दारापुर बाईपास आदि स्थानों पर कब्जों, ट्रैफिक समस्या का वहीं हाल है। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि यदि इस गंभीर समस्या प्रति लगातार संजीदगी दिखाई तो मंच दोबारा संघर्ष करेंगे। इस मौके पर अजीब दिद्वेदी, हरदीप खुड्डा, जतिंदर सिंह संघा, सुखदेव जाजा, कुलवंत सोनू, मंजीत सिंह खालसा, गणेश नत्थुपुर, वरिंदर पुंज, सुखदेव मियाणी, संधू रड़ा, परमजीत सिंह, सतवीर सोनू, परमानंद दिद्वेदी आदि मौजूद थे।