पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैप्पी भाजपा एनजीओ सैल के मंडल अध्यक्ष नियुक्त

हैप्पी भाजपा एनजीओ सैल के मंडल अध्यक्ष नियुक्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टांडा उड़मुड़ | भाजपाकी बैठक उड़मुड़ में युवा मोर्चा अध्यक्ष बिल्लू सैनी मंडल अध्यक्ष अनिल गोरा के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक दौरान जिला योजना कमेटी चेयरमैन जवाहर लाल खुराना बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस मौके पर वर्करों को लामबंद करते हुए जवाहर लाल खुराना ने कहा कि भाजपा की लोक हितैषी नीतियों के चलते ही लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आई है। इससे महंगाई कम हुई है। इस दौरान जिला योजना कमेटी चेयरमैन ने गुरविंदर सिंह हैप्पी को भाजपा एनजीओ सैल का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया। गुरविंदर सिंह को जवाहर खुराना ने सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। केवल खुराना, गुरमीत सिंह बिट्टू, नवदीप पाल सिंह, महिंदर, बिमल अरोड़ा, लाली, बगीचा सिंह, महिंदरपाल बग्गा, रवि वैद, जसपाल कौर, राजन सौंधी, शाम लाल, गुरदेव सिंह, राजविंदर कौर, मंदीप कौर, अमरजीत सिंह, बलवीर कौर, जसपाल कौर, हरभजन सिंह सैनी, प्रेम मंगा आदि सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शामिल थे।