प्रो. दलीप सिंह को सभा प्रधान बनाया
टांडा उड़मुड़ | दीबैंस अवान बहुउद्देश्य सहकारी सभा की अध्यक्षता अन्य पदाधिकारियों को लेकर सभा कार्यालय में बैठक हुई। गांव दबूरजी, बैंस अवान, पुलपुख्ता पिंडी खैर से संबधित इस सभा के चयनित 9 डायरैक्टरों में से 6 ने बहुसंख्या के आधार पर सभा की कार्यकारिणी का चुनाव किया। कांग्रेस से संबधित प्रो. दलीप सिंह को बहु संख्या के आधार पर सभा का प्रधान बनाया गया। गांव पुलपुख्ता के चरनजीत सिंह बाजवा को उप प्रधान, पूर्ण सिंह को कैशियर, अमरीक सिंह, त्रिलोक सिंह बलदेव सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। विधायक टांडा संगत सिंह गिलजियां ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित करते सोसायटी की बेहतरी के लिए काम करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर निशान सिंह बैंसा, दविंदर सिंह लाली, विक्रमजीत सिंह, गुलाब सिंह, साधू सिंह, गुरमुख सिंह, बलकार सिंह, परमजीत सिंह, सचिव सतविंदर सिंह, मंजीत सिंह, महिंदर सिंह, प्यारा लाल, सुखविंदर सिंह हैप्पी शामिल थे।