गौशाला परिसर में धार्मिक समारोह करवाया
टांडा उड़मुड़ | श्रीगोबिंद गोधाम गौशाला दारापुर टांडा के प्रबंधकों ने गौशाला परिसर में धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। पंडित राम जी ने सुंदर कांड का पाठ और भजन कीर्तन किया। वृंदावन से आए गौ भक्तों ने गौ महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि यहां गौमाता की सेवा होती है, वहां हर तरह से सुख शांति और खुशहाली रहती है। समागम में जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन जवाहर खुराना, बजरंग दल के प्रिंस जौली, सुभाष सौंधी, राजेश बिट्टू, पंडित जतिंदर शर्मा, देव शर्मा, नरेश शर्मा ने हाजिरी लगवाई।