स्वास्थ सप्ताह के तहत योग शिविर
टांडा उड़मुड़| सेंटसोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल टांडा में स्वास्थ सप्ताह पर लगा योग शिविर संपन्न हो गया। प्रिंसिपल इंदर कुमार साहनी के नेतृत्व में लगाए शिविर के दौरान डीपीई अमरजीत कौर, रंजीत ने बच्चों को योग क्रियांओ संबधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को सुबह के समय योगा करवाते हुए उन्हे हर रोज योगा करने संबधी प्रेरित किया। उन्होंने रोजाना योगा करने से मिलने वाले स्वास्थ संबधी फायदों को बच्चों को विस्तारपूर्वक समझाया। स्कूल के छात्र चरनप्रीत, इनायत, कुणाल, कीरत पाल, नवदीप, लक्ष्य, सिमरन, सदासुख ने शिविर के समापन पर योग क्रियाओं का बेहतर प्रदर्शन कर अन्य बच्चों को भी योगा के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सतविंदर, लवदीप, पलविंदर, मानिक घोष, महिंदर सिंह शामिल थे।
योग अभ्यास करते सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल बच्चे। -भास्कर