- Hindi News
- गुरुवाणी कीर्तन से संगत को गुरु चरणों से जोड़ा
गुरुवाणी कीर्तन से संगत को गुरु चरणों से जोड़ा
गांवटाहलीमें दो दिवसीय गुरमति समागम का आयोजन हुआ। धार्मिक संस्था धर्म प्रचार लहर की ओर से गांव निवासियों के सहयोग से करवाए गए इस धार्मिक आयोजन के मौके पर जत्थेदार बलदेव सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। शहीदगंज गुरमति संगीत काॅलेज अमृतसर से प्रिंसिपल गुरमीत कौर खालसा तथा छात्राओं, प्रो. तजिंदर सिंह, मैनेजर अजीत सिंह, प्रो. सरबजीत सिंह सोहिया, बलदेव सिंह ने गुरुवाणी कीर्तन से संगत को गुरु चरणों से जोड़ा।
इस दौरान धार्मिक संस्था धर्मप्रचार लहर के मुखी बलदेव सिंह ने कहा कि समाज में फैली कुरितियों, नशा, भ्रूण हत्या के खिलाफ संस्था की ओर से लोगों में जागरुकता पैदा करना ही उनका परम कर्तव्य है। उन्होंने इस मौके पर अवतार सिंह अकबरपुर को धर्मप्रचार इंटरनेशनल के लिए मुख्य प्रबंधक, यूरोपीय देशों के लिए भाई महिंदर सिंह बलियार (फ्रांस) को मुख्य सेवादार, तजिंदर सिंह अमृतसर को दोआबा जोन प्रधान नियुक्त किया।
उन्होंने भाई बलविंदर सिंह ननुआं प्रधान खालसा इंटरनेशनल सोसायटी डर्बी (यूके), निशान सिंह प्रधान, धर्म प्रचार लहर ट्रस्ट, महिंदर सिंह बलियार (फ्रांस) के सहयोग का जिक्र करते हुए उनका विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बचित्र सिंह, बलविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, दर्शन सिंह, बलजिंदर बब्बू को संस्था सदस्य नियुक्त किया गया। इस दौरान मंगल सिंह, अमरजीत कौर सरपंच टाहली, गुरविंदर सिंह, सुरजीत सिंह शामिल थे।
गुरमति समागम में हिस्सा लेते प्रबंधक सेवादार। -भास्कर