एड्स से बचाव को जागरूकता सेमिनार
टांडा उड़मुड़ | पब्लिकखालसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग कंधालां जट्टां प्रबंधन की ओर से एड्स दिवस के संबंध में जागरूकता सेमिनार लगाया गया। प्रिंसिपल हेमा हथा के नेतृत्व में करवाए गए सेमिनार में विद्वानों ने एड्स की बीमारी संबंधी जानकारी दी। इस दौरान उक्त विषय पर पोस्टर मेकिंग और कोलाज पेटिंग मुकाबले करवाए। प्रिंसिपल हेमालथा, स्कूल आफ नर्सिंग की प्रिंसिपल निर्मल कौर सिद्धू, उप प्रिंसिपल शैलिंदर सिंह ने छात्राओं को एड्स बीमारी के लक्षणों तथा इससे बचाव संबंधी सेंधभरी बातों से नवाजा। मौके पर एड्स बीमारी संबंधी जागरूक करने के लिए करवाए गए कोलाज पेटिंग मुकाबलों में दलजीत कौर प्रथम, जगदीप कौर दूसरे स्थान पर रही। पोस्टर मेकिंग मुकाबले में जसप्रीत कौर प्रथम, उजाला दूसरे स्थान पर रही। विजेता छात्राओं को प्रबंधकों ने इनाम दिए। इस मौके पर दलजीत कौर, लवदीप कौर, परमपाल कौर, राजविंदर कौर, परमिंदर कौर, मनप्रीत कौर, रजनी शर्मा शामिल थे।