- Hindi News
- गन्ने का रेट कम करने पर किसान और मजदूर सैल ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला
गन्ने का रेट कम करने पर किसान और मजदूर सैल ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला
पंजाबकांग्रेस के किसान तथा मजदूर सेल ने राज्य सरकार की ओर से गन्ने का रेट कम करने का भारी विरोध करते हुए विधायक हलका उड़मुड़ संगत सिंह गिलजियां तथा जिला चेयरमैन किसान एवं मजदूर सैल हरमीत सिंह औलख के नेतृत्व में सरकारी अस्पताल टांडा चौक पर भारी संख्या में इकट्ठा होकर पंजाब सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर भारी संख्या में इकट्ठा हुए किसानों को संबोधित करते हुए विधायक गिलजियां और जिला चेयरमैन हरमीत सिंह औलख ने कहा कि अपने आप को किसान हितैषी सरकार कहलाए जाने वाली मौजूदा राज्य की गठबंधन सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसानों में हाहाकार मच गई है। उन्होंने आगे कहा कि पहले राज्य सरकार ने पहले सीओ 0238 किस्म को गन्ने की बढ़िया किस्म घोषित करते किसानों को गन्ने की इस किस्म के बीजने की हिदायत दी तथा इसका मूल्य 295 रुपए प्रति क्विंटल तया किया परंतु अब सरकार के नए फैसले के अनुसार गन्ने की 0238 किस्म को दरमियानी किस्म घोषित करते तथा इसका मूल्य भी घटा दिया है। जिसके कारण किसानों में सरकार के इस फैसले के कारण भारी रोष पाया जा रहा है। विधायक संगत सिंह गिलजियां तथा जिला चेयरमैन हरमीत सिंह औलख ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर सराक ने अपना उक्त फैसला वापिस लिया तो किसान अपना संघर्ष और ज्यादा तेज कर देंगे।
इस मौके पर दर्शन सिंह, चरणजीत सिह, महावीर मसीती, मेजर सिंह कंधाली, करतार सिंह जाजा, जरनैल सिंह जाजा, बिंदर देहरीवाल, जगननाथ हरसीपिंड, भिंदा औजला, मंगजीत गंबोवाल, देसराज डोगरा, गुरसेवक मार्शल, जसविंदर गुलाटी, संदीप सैनी, क्रिशन लाल वैद अन्य किसान शामिल थे।
गन्ने का रेट घटाए जाने के विरोध में टांडा में विधायक संगत सिंह गिलजियां तथा जिला चेयरमैन हरमीत सिंह औलख के नेतृत्व में पंजाब सरकार का पुतला फूंकते हुए किसान। -भास्कर