- Hindi News
- आलमपुर के समीप हुए हादसे में आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज
आलमपुर के समीप हुए हादसे में आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज
पांचदिसंबर को गांव आलमपुर के समीप हुए सड़क हादसे के लिए आरोपी एक्सयूवी चालक के खिलाफ टांडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला हादसे में घायल हुए राजकुमार पुत्र अमरजीत निवासी आलमपुर के बयानों के आधार पर अजमेर सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी सैलाखुर्द के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में राजकुमार ने बताया कि पांच दिसंबर को उक्त आरोपी ने लापरवाही से गाड़ी चलाते उनके बाइक के बीच टक्कर मार दी। हादसे में उसका चचेरा भाई रिंकू पुत्र सरदारी लाल गंभीर रुप में घायल हो गया। दोनों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां से गंभीर रुप से घायल रिंकू को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।