जहरीली दवा निगलने वाली महिला की मौत
टांडा उड़मुड़ | गांवडुमाना में बीती शाम जहरीली चीज निगलने वाली मां-बेटी में से मां की जालंधर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। बेटी संदीप कौर जालंधर में ही उपचाराधीन है। संदीप कौर ने अपने बयानों में पुलिस को बताया कि उसका गत शाम अपनी मां संतोष कौर के साथ मनपसंद कपड़े पहनने देने पर झगड़ा हो गया था। उसने गुस्से में जहरीली चीज निगल ली। टांडा पुलिस के एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला घरेलू झगड़े का है। पुलिस जांच में जुटी है।