पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लायंस क्लब टांडा ने शुरू किया सफाई अभियान

लायंस क्लब टांडा ने शुरू किया सफाई अभियान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लांयस क्लब टांडा मुस्कान की ओर से विशेष सफाई अभियान की शुरुआत राजकीय कालेज टांडा से की गई। क्लब अध्यक्ष सुमित तुली के नेतृत्व में ज्ञानी करतार सिंह मैमोरियल सरकारी कालेज टांडा कैंपस में क्लब द्वारा जेसीबी मशीन के माध्यम से सफाई की शुरुआत की। इस दौरान समूह क्लब सदस्यों ने कहा कि हमें अपने आसपास की सफाई मुख्य रुप से करवानी चाहिए। अगर हम मिलकर अपने आसपास की सफाई को महत्व देंगे तो ही साफ सुथरा वातावरण हासिल कर पाएंगे। इस मौके पर सचिव हरप्रीत सिंह, कैशियर संदीप सिंह, पीआरओ चरनप्रीत सिंह, जगदीप सिंह, प्रितपाल सिंह, जसविंदर सिंह, रविंदर सिंह, मलकीयत सिंह शामिल थे।