- Hindi News
- ठगी करने वाले ट्रेवल एजेंट दंपति के खिलाफ केस
ठगी करने वाले ट्रेवल एजेंट दंपति के खिलाफ केस
टांडा उड़मुड़ | जर्मनीभेजने का झांसा देकर 7 लाख रुपए की ठगी करने वाले ट्रेवल एजेंट दंपति के खिलाफ टांडा पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला धोखाधड़ी का शिकार हुए अजीत सिंह निवासी तलवंडी उड्डियां के बयानों के आधार पर फौजी कालोनी उड़मुड़ निवासी बुद्ध सिंह पुत्र महिंदर सिंह उसकी प|ी रानी के खिलाफ दर्ज किया है। अपने बयानों में अजीत सिंह ने बताया कि उसने अक्तूबर 2004 को उक्त दंपत्ति को अपने बेटे बरजिंदर सिंह को जर्मनी भेजने के लिए 7 लाख रुपए दिए थे। उन्होंने तो उसे विदेश भेजा अभी तक पैसे लौटाए। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।