कांग्रेसी वर्करों की बैठक हुई
टांडा उड़मुड़। वार्डनंबर4 दशमेश नगर टांडा में कांग्रेसी वर्करों की बैठक हुई। वार्ड के सक्रिय कांग्रेसी वर्कर चरनजीत कौर के नेतृत्व में हुई इस बैठक में विधायक हलका उड़मुड़ टांडा विशेष तौर पर बैठक में शामिल हुए। विधायक संगत सिंह गिलजियां ने वर्तमान गठबंधन सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से राज्य का हर वर्ग दुखी है। बैठक में जोगिंदर सिंह गिलजियां, जसवंत कौर गिलजियां, जसविंदर गुलाटी, देसराज डोगरा, जगजीवन जग्गी ने राज्य में नौजवान वर्ग में बढ़ रही नशा प्रवृति कानून व्यवस्था की बिगड़ती हालत पर गहरी चिंता का प्रकटावा किया। बैठक में तरसेम लाल, स्वर्ण सिंह जोश, योगराज, अवतार सिंह, जसवीर कौर, नीलम, शकुंतला देवी, हरपाल सिंह, निरंजन सिंह, जगत सिंह, इंद्रजीत कौर, हंस राज शामिल थे।